सितम्बर 29, 2026 3:28 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग ने असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में कल तक इसी तरह के मौसम का अनुमान लगाया है।

इसके साथ ही मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, कोंकण, गोवा और ओडिशा में दिन के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नालिया में देखा जा रहा है।

इस बीच, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला