सितम्बर 5, 2026 10:20 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज़ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने सोमवार तक पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और मध्य प्रदेश में तेज वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

अगले दो दिनों तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने और तेज हवाओं चलने की संभावना व्‍यक्‍त की गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तराखंड में कल तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है। मछुआरों को अगले तीन से चार दिनों तक अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में आज मध्यम से तेज वर्षा हुई। कल भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला