देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने भीषण गर्मी से निपटने के लिए दिशा-निर्देश और परामर्श जारी किए हैं। इनका उद्देश्य लोगों, समुदायों और स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग करना है जिससे खतरों को कम किया जा सके और भीषण गर्मी की स्थिति से बचा जा सके।
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, केरल, माहे और मध्य भारत में अगले सात दिन तक भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा तटीय और पूर्वी क्षेत्रों में भी गर्मी तथा उमस की स्थिति रहेगी। उत्तरी मैदानों में रात में भी तापमान ज्यादा रहेगा।