मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के तराई वाल क्षेत्र और सिक्किम तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। कल तक अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
बिहार, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना तथा पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले दो से तीन दिन तक इसी तरह का मौसम रह सकता है।