मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल में हिमालय के तराई वाले क्षेत्रों और सिक्किम में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केरलम, माहे, लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईक्काल और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी।
अगले दो से तीन दिनों तक बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा और रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवायें चलने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। कल मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना है।