अक्टूबर 21, 2026 12:57 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में कल तक मूसलाधार वर्षा के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में कल तक मूसलाधार वर्षा के लिए ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की है। आंध्र प्रदेश, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी आज तेज बारिश होने की संभावना है।

केरल, माहे, मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अगले दो दिनों तक  आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने मछुआरों को अरब सागर और केरलम और कर्नाटक के तटों के पास और लक्षद्वीप के आसपास के इलाकों में जाने को मना किया है। अगले दो दिनों तक दिल्ली में आसमान साफ ​​रहने की संभावना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला