सितम्बर 29, 2026 9:15 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने कल कर्नाटका के भीतरी इलाकों, केरलम, माहे, कराईक्‍काल और पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश का अनुमान लगाया है। अगले 3-4 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईक्‍काल में बिजली चमकने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है।

तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटका के आंतरिक इलाकों और ओडिशा में भी ऐसे ही मौसम रहने की संभावना है। विभाग ने कल असम, मेघालय, केरलम, माहे, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा और त्रिपुरा में भी बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान की आशंका व्‍यक्‍त की है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला