सितम्बर 26, 2026 9:29 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी कल कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

 

पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश में कल तेज बारिश हो सकती है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र, ओडिशा और तेलंगाना में कल बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश की आशंका है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला