मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में मूसलाधार बारिश की रेड अलर्ट जारी की है। छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा में कल तक भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भी आज तेज बारिश हो सकती है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना है। विभाग ने दिल्ली में दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।
News On AIR | जुलाई 26, 2026 11:06 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया