सितम्बर 10, 2026 2:20 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने आज ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज ओडिशा में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर तेज़ बारिश भी हो सकती है।

विभाग ने अगले तीन से चार दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरलम, माहे और उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है।

तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में इस महीने की 15 तारीख तक गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी कल तक ऐसी ही मौसम की स्थिति रहने का अनुमान है।
आज तटीय आंध्र प्रदेश में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।