मौसम विभाग ने झारखंड में कल के लिए तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल मूसलाधार वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वोत्तर, कराईक्काल, पुद्दुचेरी, तमिलनाडु, केरल और माहे में बृहस्पतिवार तक तेज वर्षा होगी। अगले दो से तीन दिन तक गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बौछारें पडने की संभावना हैं।
विभाग ने मछुआरों को कल तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।