जुलाई 26, 2026 5:53 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में घनघोर वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज मध्य महाराष्ट्र और ओडिशा में घनघोर वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो-तीन दिन छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण और गोवा में मूसलाधार बारिश का अनुमान है। आज तटीय आंध्रप्रदेश, पूर्वी मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय इलाक़ों और हिमाचल प्रदेश में भी भारी वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, उत्तराखंड, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है।

मंगलवार तक बिहार, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, केरल, माहे, ओडिशा, दक्षिणी भीतरी कर्नाटक और तेलंगाना में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की भी आशंका है।