मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान जताया है। विभाग के अनुसार, कल बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
इस बीच, अगले दो दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, सिक्किम और तेलंगाना में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने कल केरलम और माहे में गर्म तथा उमस भरा मौसम रहने की अनुमान व्यक्त किया है।