जुलाई 27, 2026 2:06 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में कल तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी पर बने हवा के गहरे दबाव के कारण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में कल तक मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। ओडिशा में आज कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और विदर्भ में भी कल तक अत्‍यधिक बारिश हो सकती है। बुधवार तक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और ओडिशा, पश्चिम बंगाल तथा उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला