मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड में बारिश की संभावना व्यक्त की है। देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राज्य सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। सरकार ने चार धाम तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और निवासियों को यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लेने की सलाह दी है।
News On AIR | जुलाई 27, 2026 7:27 अपराह्न | Uttarakhand
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में बारिश की संभावना व्यक्त की