मई 1, 2026 8:30 अपराह्न | The Meteorological Department

printer

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभागने कल असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अरुणाचल प्रदेश, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कल तेज बारिश होगी। विभाग ने कल बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने की संभावना व्‍यक्‍त की है। तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले दो दिनों तक गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला