सितम्बर 18, 2026 8:27 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में कल तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरलम, माहे, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में कल तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।
 
बिहार, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में कल बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफान की संभावना व्‍यक्‍त की है। अगले दो दिनों के दौरान झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, मध्य प्रदेश और लक्षद्वीप में भी ऐसे ही हालात रहने की उम्मीद है।
 
विभाग ने दिल्‍ली में कल आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है और अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला