मेघालय विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य में यूरेनियम खनन और यूरेनियम संवर्धन संयंत्र स्थापित करने का विरोध करते हुए आज एक सरकारी प्रस्ताव पारित किया। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने विधानसभा में जारी सत्र में इस संबंध में प्रस्ताव रखा। इसमें केंद्र सरकार, परमाणु ऊर्जा विभाग और यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से मेघालय में यूरेनियम खनन और संवर्धन की अनुमति नहीं देने का अनुरोध किया गया है। प्रस्ताव में उच्च वर्षा, गहरी खाई, भू-स्खलन की आशंका और जल संसाधन का उल्लेख किया गया है।
सदन में विपक्ष के नेता मुकुल शर्मा और विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। मुख्यमंत्री ने इसे सदन का सामूहिक संकल्प बताया है।