मेघालय सरकार ने स्कूली बच्चों में बुनियादी पठन कौशल को बेहतर बनाने और सीखने की कमियों को दूर करने के लिए सीएम-इम्पैक्ट रीड एंड राइज़ मेघालय कार्यक्रम शुरू किया है। इसका लक्ष्य है कि हर बच्चा सात वर्ष की उम्र तक पढ़ना और लिखना सीख सके।
यह कार्यक्रम मेघालय यूनिवर्सल रीडिंग रेडीनेस मिशन का हिस्सा है। इसके अंतर्गत खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बच्चों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने और पूरे राज्य में पढ़ने की तैयारी को मजबूत करने पर बल दिया जाएगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर राज्य के शिक्षा मंत्री लाखमेन रिम्बुई मौजूद थे। इस दौरान यूनिवर्सल रीडिंग रेडीनेस के लिए शिक्षक प्रशिक्षण गाइड भी जारी किया गया। सरकार को उम्मीद है कि इस पहल से बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी और राज्य में शैक्षणिक परिणाम बेहतर होंगे।