महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के गृह विभाग को निर्देश दिया है कि नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर राज्य भर में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं।
एफ.आई.आर वापस लेने की प्रक्रिया संबंधित अदालतों की अनुमति से शुरू की जाएगी। यह प्रदर्शन मुंबई, पुणे, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर सहित प्रमुख शहरों में हुए थे।
यह कदम केंद्र सरकार के उस फैसले के बाद लिया गया है जिसमें कहा गया है कि प्रदर्शन में भाग लेने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।