भारत में ईरानी दूतावास ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और मानवीय संबंधों की मजबूती दर्शाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में, दूतावास ने कहा कि अंतिम संस्कार में नेताओं, संसद सदस्यों और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक संबंधों का प्रमाण है।
News On AIR | जुलाई 6, 2026 12:25 अपराह्न
ईरानी दूतावास ने पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने पर भारत सरकार का आभार व्यक्त किया