जुलाई 4, 2026 1:26 अपराह्न

printer

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर चिंता जताई

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र की बाहरी बिजली आपूर्ति 21वीं बार बाधित हुई है। इस घटना के बाद परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। परमाणु ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि यह बिजली कटौती सैन्य गतिविधि के कारण हुई, जिससे संयंत्र के आपातकालीन डीजल जनरेटरों को स्वचालित रूप से रिएक्टर शीतलन प्रणालियों और अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा कार्यों के लिए बिजली प्रदान करनी पड़ी। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने चेतावनी दी कि यह घटना संयंत्र में परमाणु सुरक्षा की नाजुकता को उजागर करती है। उन्‍होंने परमाणु दुर्घटना को रोकने के लिए अधिकतम सैन्य संयम बरतने का आह्वान किया। संघर्ष बढ़ने के बाद यूरोप की सबसे बड़ी परमाणु सुविधाओं में से एक ज़ापोरिज़िया संयंत्र को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला