बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र ने ‘लालन संध्या 2026’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम प्रसिद्ध बाउल गायक और दार्शनिक फकीर लालन शाह की याद में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक बाउल संगीत, बांसुरी वादन और लालन शाह के गीत प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि लालन शाह ने भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लालन शाह भारत और बांग्लादेश के बीच दोस्ती का प्रतीक हैं। कार्यक्रम में दोनों देशों के कई अधिकारी, कलाकार और गणमान्य लोग शामिल हुए।
News On AIR | नवम्बर 1, 2026 12:31 अपराह्न
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में भारतीय उच्चायोग के इंदिरा गांधी सांस्कृतिक केंद्र ने किया ‘लालन संध्या 2026’ का आयोजन