भारतीय टीम कल से 6 जून तक जापान के काकामिघारा में शुरू होने वाले अंडर-18 एशिया कप हॉकी 2026 में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुरुषों के वर्ग में भारत को पूल ‘ए’ में रखा गया है, पूल ‘ए’ में मेजबान जापान, कोरिया, चीनी ताइपे और कजाकिस्तान की टीमें शामिल हैं। भारत 29 मई को कजाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा। इसके बाद 31 मई को जापान, पहली जून को कोरिया और 3 जून को चीनी ताइपे के खिलाफ मैच होंगे।
वहीं, पूल ‘बी’ में मलेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन की टीमें हैं। पूल ‘ए’ में शामिल भारतीय अंडर-18 लड़कियों की टीम 30 मई को मलेशिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 31 मई को कोरिया और 2 जून को सिंगापुर के खिलाफ मैच होंगे। पूल ‘बी’ में चीन, जापान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश की टीमें हैं। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें 5 जून को सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल 6 जून को खेला जाएगा।