सितम्बर 5, 2026 2:24 अपराह्न

printer

चाइना मास्टर्स बैडमिंटन के सेमीफाइनल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी का मुकाबला मलेशियाई जोड़ी से होगा

बैडमिंटन में, भारतीय पुरुष जोड़ी सात्विकसाईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी आज शेन्ज़ेन में चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी किओंग से खेलेगी। भारतीय जोड़ी ने कल क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को हराया। इस जीत के साथ, सात्विक और चिराग लगातार चौथी बार चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

दूसरी ओर, उनके मलेशियाई प्रतिद्वंद्वी, अजरीन अयूब और टैन वी किओंग ने इंडोनेशिया की जोड़ी, सबार कार्यमान गुटामा और मोह रजा पहलवी इस्फ़हानी को हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं सिंगल्स स्पर्धाओं में किदांबी श्रीकांत और तन्वी शर्मा की हार से भारत की दावेदारी समाप्‍त हो गई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला