जुलाई 5, 2026 10:09 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी अमरीका के न्यूयॉर्क बंदरगाह पर पहुंच गया है। यह पोत युनाइटेड स्‍टेट्स इंटरनेशनल नेवल रिव्‍यू 250 और सेल फोर्थ 250 समारोहों में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। हडसन नदी पर कल आयोजित परेड ऑफ सेल के दौरान, तीन मस्तूलों वाले इस प्रतिष्ठित पोत ने गर्व से भारतीय तिरंगा फहराया।

आईएनएस सुदर्शनी की यह यात्रा 10 महीने के ट्रांसोसेनिक अभियान लोकायन 2026 का हिस्सा है। यह समुद्री सहयोग को मजबूत करने, अंतर्राष्ट्रीय सद्भावना का निर्माण करने और सहयोगी नौसेनाओं के साथ संबंधों को सुदृढ करने के लिए भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला