जुलाई 31, 2026 2:24 अपराह्न

printer

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक में हुए हिमस्खलन में नेपाल के पर्वतारोही निर्मल पुरजा समेत 10 पर्वतारोही लापता

पाकिस्तान के ब्रॉड पीक में कल हुए हिमस्खलन के बाद नेपाल के अनुभवी पर्वतारोही निर्मल पुरजा समेत 10 पर्वतारोही लापता हैं। इनमें नेपाल के पांच, अमरीका, चीन, ओमान और पाकिस्‍तान के एक-एक पवर्तारोही शामिल हैं, जबकि एक पर्वतारोही की राष्ट्रीयता की अभी पुष्टि नहीं हुई है। नेपाल के पर्वतारोहण अधिकारियों के अनुसार, हिमस्खलन कल सुबह स्थानीय समयानुसार लगभग 9 बजे सात हजार मीटर की ऊंचाई पर हुआ। खराब मौसम के कारण जारी राहत और बचाव अभियान में बाधा आ रही है। नेपाल के पर्यटन, संस्कृति और नागर विमानन मंत्री खड़क प्रसाद पौडेल ने कहा कि सरकार पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क में है। पाकिस्तान के अल्पाइन क्लब ने कहा कि वह बचाव अभियान के लिए हेलीकॉप्टर सहायता प्राप्त करने और सभी उपलब्ध संसाधनों को जुटाने के लिए सरकारी एजेंसियों से समन्वय कर रहा है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला