जुलाई 26, 2026 12:57 अपराह्न

printer

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ओडेसा बंदरगाह पर मालवाहक पोत से जुड़े घटनाक्रम पर लगातार रखे हुए है नज़र

यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ओडेसा बंदरगाह पर कल एक मालवाहक पोत से जुड़े घटनाक्रम पर लगातार नज़र रखे हुए है। सोशल मीडिया पोस्ट में दूतावास ने बताया कि एमवी एजीएन रैग्नर पोत पर चार भारतीय सवार थे। इनमें से फिलहाल दो के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। दूतावास ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है और दूतावास लगातार अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है।