नवम्बर 28, 2026 10:26 अपराह्न

printer

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भारतीय कला और संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया

दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कोलकाता की हिंदुस्तान आर्ट्स एंड म्यूजिक सोसाइटी के सहयोग से 589वीं भारत संस्कृति यात्रा – भारतीय कला और संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया।
 
इस महोत्सव में शास्त्रीय और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रस्‍तुत किया गया। कार्यक्रम में देश की कलात्मक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया गया।
 
महोत्सव में भारतीय शास्त्रीय नृत्य, शास्त्रीय और लोकगीत, रवींद्र संगीत तथा भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। विभिन्न सांस्कृतिक समूहों ने सामूहिक संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर शास्त्रीय रागों पर आधारित कुछ लोकप्रिय गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें पारंपरिक संगीत के तत्वों का समकालीन संगीत के साथ मेल देखने को मिला।  
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला