जनवरी 28, 2026 2:16 अपराह्न

printer

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता वैश्विक व्यापार में भारत को मजबूत करेगा: अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर

भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के एक दिन बाद, अमरीका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता अमरीका के नए आर्थिक दृष्टिकोण से प्रेरित वैश्विक व्यापार परिदृश्य में हो रहे बदलावों के बीच भारत की स्थिति को मजबूत करेगा। एक साक्षात्कार में श्री ग्रीर ने कहा कि अमरीका के बाजारों तक पहुंच सीमित होने के कारण यूरोपीय संघ जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं अब निर्यात के लिए वैकल्पिक गंतव्य तलाश रही हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ अपने व्यापार में गति बनाए रखने के लिए भारत की ओर रुख कर रहा है। श्री ग्रीर ने कहा कि कम लागत वाले श्रम सहित अपने प्रतिस्पर्धी लाभों के कारण भारत को इस समझौते से काफी फायदा हो सकता है और अर्थव्यवस्था में मजबूत उछाल देखने को मिल सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला