हर घर तिरंगा अभियान का आज समापन हो गया। हर घर तिरंगा अभियान के पांचवें वर्ष में लाखों भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने, तिरंगा यात्राओं में शामिल होने और वंदे मातरम गाने के लिए एकजुट हुए। इस अभियान को पूरे देश में मनाया गया, नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा दिया, राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया और देश की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाया। 2022 में शुरू हुआ यह अभियान अब देश के सबसे बड़े जनभागीदारी आंदोलनों में से एक बन गया है।
News On AIR | अगस्त 17, 2026 8:49 अपराह्न
हर घर तिरंगा अभियान का आज हुआ समापन