बिहार के राज्यपाल, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा कल ईरान के सर्वोच्च नेता ग्रैंड आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
इस बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि समारोह में इन दोनों भारतीय प्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय उपस्थिति दोनों देशों के बीच सभ्यता से जुड़े संबंधों के महत्व का परिचायक है। यह राजनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करती है।