मई 18, 2026 10:30 अपराह्न

printer

सरकार का निर्यात लक्ष्‍य इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने इस वर्ष एक ट्रिलियन डॉलर और अगले पांच वर्षों में दो ट्रिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि यही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची पहचान होगी। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में श्री गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद इस वर्ष निर्यात 863 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि वस्तुओं और सेवाओं दोनों के निर्यात में वृद्धि हुई है। केन्‍द्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भारत के उद्योगों, व्यापार समुदाय और लोगों में जो जोश है उसे दुनिया की कोई भी ताकत रोक नहीं सकती। उन्‍होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है और निर्यात भी बढ़ रहा है।