सरकार ने आज स्वदेशी एआई फाउंडेशनल मॉडल ‘एका-1’ और ‘धीर 2बी’ तथा ‘धीर 5बी’ जारी किए। एका-1 को सोकेट लैब्स और धीर मॉडल को जेनटेक द्वारा विकसित किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि इन एआई मॉडल को सार्वजनिक रूप से जारी करना देश में मजबूत एआई इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इन मॉडलों का साइबर सुरक्षा सहित कई क्षेत्रों में उपयोग किया जा सकता है। इससे उत्पादकता और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है। श्री कृष्णन ने इन मॉडलों के महत्व पर कहा कि इन्हें एयर-गैप्ड वातावरण में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे देश में सुरक्षित और उद्यम आधारित एआई अनुप्रयोगों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी।
News On AIR | नवम्बर 3, 2026 9:37 अपराह्न
सरकार ने स्वदेशी एआई फाउंडेशनल मॉडल ‘एका-1’ और ‘धीर 2बी’ तथा ‘धीर 5बी’ जारी किए