सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस पोस्ट का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा निराधार है। इकाई ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र देश भर से चयनित संबंधित विषयों के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाते हैं। कार्यालय ने लोगों से इस तरह के भ्रामक और अपुष्ट दावों को साझा करने से बचने की सलाह दी है।
News On AIR | जून 16, 2026 4:26 अपराह्न | UPSC
सरकार ने यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने के दावे वाले पोस्ट को फर्जी बताया