भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के अन्तर्गत अब तक 40 लाख मकानों की छत पर सौर पैनल लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना सिर्फ नवीकरणीय ऊर्जा की पहल नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को बिजली उपभोक्ता से बिजली उत्पादक बना रही है।
इस योजना से परिवारों को बिजली के खर्च में कमी लाने, सरकारी सब्सिडी का लाभ उठाने और शून्य बिजली बिल की ओर बढ़ने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा से चलने वाले हर घर के साथ देश ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण स्थिरता और आत्मनिर्भर विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।