वस्तु और सेवा कर -जी.एस.टी से सरकार को जून महीने में एक लाख 94 हजार 812 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पिछले वर्ष जून की तुलना में 13 दशमलव 9 प्रतिशत अधिक है।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों में यह कहा गया है कि जून में घरेलू जी.एस.टी संग्रह एक लाख 34 हजार 774 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6 दशमलव 5 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान आयात पर जी.एस.टी संग्रह 34 दशमलव 6 प्रतिशत बढ़कर 60 हजार 38 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।