प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार देश भर के किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने 2027-28 मार्केटिंग सीज़न के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी को स्वीकृति दे दी है। उन्होंने कहा कि इस फ़ैसले से यह सुनिश्चित होगा कि देश भर के लाखों किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले।
News On AIR | सितम्बर 30, 2026 9:27 अपराह्न
देश के किसानों की आय बढ़ाने और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रही है सरकार: प्रधानमंत्री मोदी