अप्रैल 26, 2026 10:00 अपराह्न

printer

सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े निवेश योजना वाले वायरल वीडियो को बताया फर्जी

सरकार ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो को खारिज कर दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक निवेश योजना का प्रचार करते हुए दिखाया जा रहा है।

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि यह वीडियो फर्जी है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है।

इकाई ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री द्वारा ऐसी कोई योजना न तो शुरू की गई है और न ही उसका समर्थन किया गया है।

पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि ऐसी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।