सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान करने के दावे से जुड़े लिंक को प्रसारित करने वाले संदेश को खारिज कर दिया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इस दावे को फर्जी बताया है।
इकाई ने कहा कि इस तरह की सरकार की कोई योजना या विज्ञापन नहीं है। इकाई ने नागरिकों को सतर्क रहने और किसी प्रकार की सरकारी योजनाओं के लिए सिर्फ सरकारी वेबसाइट पर विश्वास करने की सलाह दी है।