सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे ‘डाक सेवा गिफ्ट्स’ संबंधी मैसेज को गलत बताया है। इसमें दावा किया गया है कि ‘डाक सेवा गिफ्ट्स’ स्कीम के तहत इंडिया पोस्ट की तरफ़ से तोहफ़े बांटे जा रहे हैं।
पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच ईकाई ने कहा है कि यह दावा फ़र्ज़ी है और ‘डाक सेवा गिफ्ट्स’ नाम की किसी भी तोहफ़े, इनाम या लकी ड्रॉ स्कीम से इंडिया पोस्ट का कोई लेना-देना नहीं है।
पीआईबी ने लोगों से कहा है कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक या वेबसाइट पर क्लिक न करें। लोगों से यह भी अपील की गई है कि वे बैंक अकाउंट की जानकारी, ओटीपी या आधार नंबर जैसी निजी जानकारी साझा न करें।