मई 18, 2026 9:49 अपराह्न

printer

सरकार ने चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल खरीद सीमा तय होने की खबरों का खंडन किया

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल की खरीद की सीमा तय की गई है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने कहा कि यह दावा निराधार है। जांच ईकाई ने बताया कि दुपहिया वाहन एक बार में अधिकतम पांच सौ रुपये का पेट्रोल और डीजल खरीद सकते हैं, और चार पहिया वाहन एक बार में अधिकतम पंद्रह सौ रुपये तक का पेट्रोल और डीजल खरीद सकते हैं। जांच ईकाई ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और ईंधन की बिक्री पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।