सितम्बर 18, 2026 8:30 अपराह्न

printer

सरकार ने TET से संबंधित भ्रामक खबरों का किया खंडन

सरकार ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही उन अफवाहों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा – टीईटी से संबंधित मौजूदा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा का प्रस्ताव रखा है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने बताया कि ये दावे निराधार हैं। राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद ने न तो ऐसी किसी बैठक में भाग लिया है और न ही शिक्षकों और शिक्षक पात्रता परीक्षा से संबंधित किसी विधायी समीक्षा का प्रस्ताव रखा है। कार्यालय ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से उसकी पुष्टि जरूर करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला