सितम्बर 3, 2026 10:22 अपराह्न

printer

मुद्रा ऋण आवेदनों की मंजूरी के दावों से जुड़ी भ्रामक खबरों का सरकार ने किया खंडन

सरकार ने मुद्रा ऋण आवेदनों की मंजूरी के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश का खंडन किया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्य जांच इकाई ने इस संदेश को फर्जी बताया है। सरकार ने कहा है कि मुद्रा ऋण आवेदनों की मंजूरी संबंधी संदेश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित नहीं किए जाते और इसमें कोई बिचौलिया शामिल नहीं होता।

सरकार ने कहा कि मुद्रा पुनर्वित्त संस्था है और यह सूक्ष्म उद्यमियों या अन्य लोगों को सीधे ऋण नहीं देती। ऋण बैंकों, गैर-राष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों और लघु तथा मध्यम वित्तीय संस्थानों की नजदीकी शाखाओं या उद्यमीमित्र पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किए जा सकते हैं। तथ्य जांच इकाई ने नागरिकों से मुद्रा या प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के एजेंट बनकर पेश करने वाले लोगों से दूर रहने का आग्रह किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला