अक्टूबर 8, 2026 6:25 अपराह्न

printer

सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को बोनस भुगतान से संबंधित फर्जी पत्र को लेकर किया आगाह

सरकार ने सोशल मीडिया और अन्‍य मंचों पर प्रसारित हो रहे पात्र गैर राजपत्रित रेलवे कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए उत्‍पादकता आधारित बोनस के भुगतान से संबंधी रेलवे बोर्ड के कथित पत्र का खंडन किया है। पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच इकाई ने बताया कि यह दावा फर्जी है और इसे रेलवे बोर्ड ने जारी नहीं किया है। सरकार ने नागरिकों से असत्‍यापित दस्‍तावेजों पर विश्‍वास नहीं करने और उसे साझा को नहीं करने का आग्रह भी  किया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला