जुलाई 1, 2026 9:36 अपराह्न

printer

सरकार ने देश में व्हाट्सएप पर यूजरनेम फीचर शुरू करने के संबंध में मेटा को जारी किया नोटिस

सरकार ने आज देश में व्हाट्सएप पर यूजरनेम फीचर शुरू करने के संबंध में मेटा को नोटिस जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा को तीन दिनों के भीतर यूजरनेम फीचर के बारे में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया है। मंत्रालय ने मेटा को यह भी निर्देश दिया है कि इस मामले पर परामर्श पूरा होने तक यूजरनेम फीचर शुरू न किया जाए।

सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने व्हाट्सएप द्वारा की गई एक सार्वजनिक घोषणा पर संज्ञान लिया है। इस घोषणा में व्‍हाट्सएप ने भारत सहित वैश्विक स्तर पर चरणबद्ध तरीके से अपने यूज़रनेम फ़ीचर को लागू करने की बात कही थी। व्हाट्सएप ने बताया कि एक बार यह फ़ीचर सक्रिय हो जाने पर, पहली बार संपर्क करने वाले व्यक्ति को प्राप्तकर्ता का फ़ोन नंबर दिखाई नहीं देगा और एक वैकल्पिक यूज़रनेम को अतिरिक्त नियंत्रण के रूप में लगाया जा सकता है। ऐसी आशंकाएं हैं कि इस फ़ीचर से ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ सकती हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला