फ्रेंच ओपन ग्रैड स्लैम टूर्नामेंट आज से पेरिस में शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच तीन बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच और फ्रांस के जियोवानी पेत्शी पेरिकार्ड के बीच होगा। आज ही. सिंगल्स के एक अन्य मुकाबले में, 2024 का फाइनल केल चुके एलेक्जेंडर ज़्वेरेव और अमरीका के टेलर फ्रिट्ज़ आमने-सामने होंगे। विश्व नंबर वन खिलाड़ी इटली के जानिक सिनर अपना पहला मैच कल खेलेंगे। पिछले साल वे उपविजेता रहे थे।
उधर, महिला वर्ग में, अमरीका की कोको गॉफ मौजूदा चैम्पियन हैं।प्रतियोगिता के पुरुष डबल्स में, भारत के युकी भाम्बरी न्यूजीलैंड के माइकल वीनस के साथ और एन. श्रीराम बालाजी ब्राजील के मार्सेलो डेमोलिनर के साथ जोड़ीदार होंगे।