उज़्बेकिस्तान गणराज्य के विदेश मंत्री सैदोव बख्तियार ओडिलोविच ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। श्री ओडिलोविच और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि वास्तुकला, भाषा, भोजन, संगीत और धार्मिक परंपराओं में साझा विरासत ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत किया है। दोनों देशों के हजारों अधिकारी, पेशेवर और छात्र एक दूसरे के देश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं।
News On AIR | अगस्त 3, 2026 4:37 अपराह्न
उज़्बेकिस्तान गणराज्य के विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की