नवम्बर 11, 2026 10:28 अपराह्न

printer

देशव्यापी तटीय सुरक्षा अभ्यास ‘सी विजिल-26’ का पांचवां संस्करण आज से शुरू

अखिल भारतीय तटीय सुरक्षा अभ्यास सी विजिल-26 का पांचवां संस्करण आज मुंबई में शुरू हुआ। इस अभ्यास में छह मंत्रालयों की 21 एजेंसियां हिस्सा ले रही हैं। भारतीय नौसेना इसकी मुख्य समन्वय एजेंसी है।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण 11 से 17 नवंबर तक तटीय सुरक्षा तैयारियों के आकलन का है। इसके बाद 18 और 19 नवंबर को समुद्री चरण आयोजित किया जाएगा।

सी विजिल-26 देश के पूरे समुद्री तट और विशेष आर्थिक क्षेत्र में आयोजित होगा। इसमें सभी तटीय राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हिस्सा ले रहे हैं। मछुआरा समुदाय और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों सहित समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्ष भी इसमें शामिल हैं।

इस अभ्यास में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल, तटीय सुरक्षा पुलिस, सीमा शुल्क विभाग और अन्य समुद्री एजेंसियों के संसाधन शामिल होंगे। इसमें तेल प्लेटफॉर्म जैसे समुद्र में स्थित महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सी विजिल-26 से देश की समुद्री और राष्ट्रीय सुरक्षा की तैयारियों का वास्तविक आकलन होगा और उन्हें और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला