जुलाई 26, 2026 7:29 पूर्वाह्न

printer

सिक्किम में नाथूला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर पांचवां जत्था सकुशल गंगटोक लौटा

सिक्किम में नाथूला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर पांचवां जत्था सकुशल गंगटोक लौट आया है। यात्रा के सफल समापन पर सिक्किम पर्यटन विकास निगम ने कल गंगटोक में एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान यात्रियों ने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा किए और पवित्र कैलाश पर्वत तथा मानसरोवर झील की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।इस वर्ष नाथूला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा के कुल दस जत्थे भेजे जाने हैं।